किसानों से बातचीत होनी चाहिए: नरेश टिकैत

*दिल्ली / किसानों से बातचीत होनी चाहिए: नरेश टिकैत*

किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा है कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सरकार को हमारे साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और किसानों को सम्मान देना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए।

*किसान नेता राकेश टिकैत का बयान आया सामने*

किसानो के दिल्ली चलो प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली संशोधन बिल और कर्ज माफी देशभर के किसानों के मुद्दे हैं। कई किसान यूनियन हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है, तो हम उनसे दूर नहीं हैं, हम उनके समर्थन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *