Headlines

किसानो को गन्ने की फसल पर सीधा 80 फीसद लाभ मिलेगा-मोदी

लखनउ 21 जुलाईः शाहजहांपुर मे कल्याण रैली को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानो  के लिये सरकार ने बेहतर कदम उठाये हैं। किसानो  को गन्ने की फसल पर सीधा 80 फीसद लाभ मिलेगा। यह हमारी सरकार की किसानो  के लिये खुशखबरी है।

रैली मे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य बड़े नेता मौजूद हैं।

अपने भाषण में किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पूरे देश का किसान हमें आशीर्वाद दे रहा है. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले गन्ना किसान मुझसे मिलने दिल्ली आए थे और मैंने उनसे कहा था कि जल्द ही गन्ना किसानों को एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी और वही वादा निभाने मैं शाहजहांपुर आया हूं.’ पीएम मोदी ने बताया कि गन्ना किसानों को उनकी सरकार ने तोहफा दिया है. इस बार जो गन्ना बोया गया है, उसका लागत से लगभग पौने दो गुना ज्यादा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह फैसला किया है कि देश के गन्ना किसानों को गन्ने पर लागत मूल्य के ऊपर लगभग 80% सीधा लाभ मिलेगा. धान, मक्का, दाल और तेल वाली 14 फसलों के सरकारी मूल्य में 200 रुपये से 1800 रुपये की बढ़ोतरी देश के इतिहास में कभी नहीं हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *