छतरपुर । जिले की महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हरपालपुर नगर में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि दीपनारायण सिंह दीपक यादव पूर्व विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान परेशान है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार केवल घोषणाएं करती है धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है ।
दीप नारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही विकास के कार्य किए हैं।
इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने दीप नारायण का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी म0 प्र0 साथ मे पूर्व विधायक धूराम चौधरी , मोहन यादव जिलाध्यक्ष सपा छतरपुर
संयोजक इंजी0 पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
