कुंज बिहारी की हुई महाआरती

झाँसी | श्री कुंज बिहारी मंदिर में धर्माचार्य महंत राधा मोहन दास महाराज अपनी 41 दिवसीय एकांत साधना पूर्ण कर कछ से बाहर आए| श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की|
महंत राधा मोहन दास जी ने भगवान कुंज बिहारी सरकार एवं राधा जी की महाआरती की | मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए| मधुर भजन और मंगल गीत गाए गए |
मंदिर में भगवान का अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया| हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की गई| कलाकारों ने हरिपद गाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *