कुठौंद । घर से रिश्तेदारी में गए अधेड़ व्यापारी के कई दिन पहले से लापता होने के कारण सनसनी व्याप्त हो गई है ।
स्थानीय औटो पार्ट्स विक्रेता गुलाब चंद्र गुप्ता उर्फ बबलू ( 45 वर्ष ) अपने घर से 13 नवंबर को बहिन के यहां झांसी के लिए निकले थे। झांसी पहुँच कर रात में वे वहीं रुके । सुबह नाश्ता करने के बाद वहाँ से घर के लिए रवाना हो गए । इसके बाद उन्होने उरई आकर घर फोन किया और बताया कि शाम तक घर आ जायेगे । फिर उनका फोन बंद हो गया और आज तक उनका कोई पता नहीं है ।
बबलू के पिता प्रताप नारायण गुप्ता ने बताया कि अपनी सारी रिश्तेदारी और जहां जहां उनके दोस्त थे, हर जगह खोजबीन की परन्तु आज तक उनका कोई पता नहीं चला है । शनिवार को उन्होने थाने में तहरीर दी । थाना प्रभारी दीपक मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है ।छानबीन की जायेगी
