Headlines

कुत्तों को खाना खिलाने के विवाद में पीट कर हत्या

झाँसी | जालौन के सिरसा कलार के भगोरा गांव निवासी हरेंद्र(43) पुरी स्थित जिओ मार्ट में काम करता था| पर जिन्होंने बताया कि हरेंद्र गांव के कुत्तों को खाना खिलाता था| इस बात पर पड़ोसी एतराज करते थे| 9 दिसंबर की रात 10:30 बजे हरेंद्र अपने प्लॉट में कुत्तों को एकत्र कर खाना खिला रहा था |
इस दौरान कुत्ते आपस में झगड़ा कर रहे थे, शोर शराबा सुनकर पड़ोस में रहने वाला छोटे सिंह आ गया| अपने घर के बगल में कुत्तों को खाना खिलाने पर एतराज करने लगा | विवाद बढ़ने पर छोटे सिंह घर से लाठी उठा लाया और हरेंद्र पर हमला कर दिया| सर पर लाठियां का कई बार होने से हरेंद्र गिर पड़ा |
आरोपी वहां से भाग निकला| हरेंद्र के घायल होने की सूचना पर परिजन पहुंच गए| हरिन को पहले कुठोद स्थित सीएचसी सेंटर ले जाया गया | जहां से उसे झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया| उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई| थाना नवाबबाद प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *