नई दिल्ली 16 जून अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांगे पूरी ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है मुख्यमंत्री के आवास पर हुई पार्टी नेताओं की बैठक में आंदोलन की रणनीति को अंतिम रुप दिया गया कहा गया कि 17 जून तक मांगे नहीं मानी गई तो पीएम आवास का घेराव किया जाएगा केजरीवाल के धरने का छठा दिन है|
केजरीवाल का दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच पार्टी के नेता सेटिंग में तनाव खत्म करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को मुलाकात की.
सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में सभी 70 सीटों के आप नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पर राशन के पैकेट भेजे और अपना विरोध दर्ज कराया. उनका इशारा एलजी बैजल द्वारा महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दिलाने की तरफ था ताकि लोगों के दरवाजे तक राशन भेजा जा सके. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप नेताओं ने पीएमओ पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई. इस बैठक में आप के विधायक, पार्षद और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
