रांची 6 मईःजेल मे बंद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इन दिनो अवसाद यानि डिप्रेशन की दवा दी जा रही है। अधिक तनाव के चलते वो अवसाद के शिकार हो गये हैं।
आपको बता दे कि एम्स मे जांच के लिये गये लालू ने अपनी बीमारियो की लिस्ट बतायी थी, लेकिन चिकित्सको ने उन्हे फिट बताया था। इसके बाद लालू को रांची जेल भेज दिया गया।
अब खबर आ रही है कि लालू को डिप्रेशन की दवा दी जा रही हैं। यह डिप्रेशन किस बात को लेकर है, यह जानकारी नहीं हो सकी।
अपने बोल्ड अंदाज के लिये पहचाने जाने वाले लालू यादव कैसे डिप्रेशन के शिकार हो गये, इसको लेकर उनके प्रशंसक भी हैरान हैं।
