Headlines

कोंच-अज्ञात वाहन की टक्कर सेे बाइक सवार की मौत, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने की घटना सामने आयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम
जखौली निवासी मानवेन्द्र पटेल पुत्र लालता प्रसाद बीते रोज बुधवार को
बाजार करने के लिये कोंच आया हुआ था और रात्रि तकरीबन 9:30 बजे वह बाइक पर सवार होकर वापस अपने गाँव जा रहा था तभी पिण्डारी मार्ग पर ग्राम चन्दुर्रा से आगे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मानवेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सरकारी एम्बुलेंस के सहारे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुॅच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *