Headlines

कोंच: किशोरी की डूबकर हुई मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

*कोंच।* करीब सवा चार महीने पहले मलंगा में आई बाढ़ में डूब कर एक किशोरी की मौत हो गई थी। उक्त मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पर कोर्ट के आदेश से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
7 अगस्त 2025 को कोतवाली क्षेत्र के डाढी गांव की किशोरी रुचि पुत्री दयासागर की मलंगा नाला में आई बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई थी। प्रशासन ने इस घटना को दुर्घटना मान कर शव का पोस्टमार्टम भी कराया था लेकिन मृतका का पिता इस घटना में गांव के ही एक व्यक्ति मस्ताना का हाथ मान रहा था तथा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास करता रहा। जब उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो उसने कोर्ट की शरण ली। उसने बताया कि गांव के कौशल व मुस्कान ने उसे जानकारी दी कि घटना वाले दिन मस्ताना रुचि को नहलाने के लिए गहरे पानी की तेज धार में ले गया और उसका हाथ छोड़ दिया जिससे उसकी बेटी रुचि की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *