कोंच- कुदरा खुर्द हत्याकांड में पुलिस को ‘औरों की भी तलाश,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच-उरई । कुदरा में घटित लोमहर्षक हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक महिला के पति ठाकुरदास को हालांकि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन इस मामले में कुछ और व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बुधवार की देर रात और गुरुवार को भी पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर में छापा मारा लेकिन वांछित व्यक्ति उसे नहीं मिल सका।

गौरतलब है कि 26/27 दिसंबर की देर रात लगभग ग्यारह बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा खुर्द में एक पचास बर्षीय महिला प्रेमवती उर्फ रिरुआबाली की बेरहमी से उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। उसका पति ठाकुरदास हत्या करके रात में फरार हो गया था। कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने फूलप्रूफ रणनीति बना कर हत्यारे पति को दबोच लिया और उसे जेल भी भेज दिया गया है लेकिन मामले की गहराई नाप रही पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला की जिस वक्त उसके पति ने बेरहमी से हत्या की उस वक्त हत्यारे के साथ एक व्यक्ति और भी था। उस व्यक्ति का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस को अब उसकी तलाश है। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार तक पुलिस ने कई दफा उसके घर पर दबिश भी दी है लेकिन फिलहाल उसके घर के दरबाजे पर लटक रहे ताले ने पुलिस के कदम थाम रखे हैं। पुलिस की अगर मानें तो हत्या के बाद उक्त व्यक्ति हत्यारे ठाकुरदास के साथ कोंच तक उसी की बाइक से आया था जिसे छोड़ कर ठाकुरदास आगे बढ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *