कोंच: गहोई सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन संपन्न

कोंच (जालौन)।* गहोई सेवा समिति कोंच के कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव लड़ रहे 12 सदस्यों में से 11 सदस्य चुनने के लिए मतदान कराया गया जिसमें गौरव गुप्ता सबसे कम 163 वोट पाकर चुनाव हार गए।
स्थानीय गहोई धर्मशाला में चुनाव अधिकारियों कमलेश गुप्ता अंडा वाले, सुनील लोहिया एडवोकेट, श्रीराम गुप्ता एडवोकेट तथा इंजीनियर राजीव रेजा की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 486 के सापेक्ष 312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 11 सदस्य चुन लिए। जो सदस्य निर्वाचित हुए हैं उनमें आनंद रावत लोहई वाले (219), आशीष तीतविलासी (175), इंजीनियर अर्जुन गुप्ता (230), कृष्ण गोपाल पहारिया मधु (184), कृष्ण कुमार (245), धर्मेंद्र पहारिया (220), मनोज कुमार सेठ (243), बलराम डेंगरे (239), ब्रजेश कुमार कनकने (213), संदीप लोहिया (222), शरद पहारिया (196) शामिल हैं। सबसे कम 163 वोट पाकर गौरव गुप्ता चुनाव हार गए। गौरतलब है कि कार्यकारिणी में 11 सदस्य का प्रावधान है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान हालांकि डेढ़ दर्जन लोगों ने नामांकन किए थे लेकिन नाम वापसी के बाद 12 लोग प्रत्याशिता में बचे थे और इस तरह से एक ज्यादा प्रत्याशी होने के कारण मतदान कराना पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *