*पीडी रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, राहुल राठौर*
*कोंच (जालौन)।* समीपवर्ती गांव नगेपुरा के ग्रामीणों ने सड़क के हो रहे डामरीकरण में लीपापोती किए जाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
ब्लॉक कोंच के ग्राम नगेपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम सुशील कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब 1 लाख 62 हजार रुपए की लागत से खेड़ा चौकी से लेकर गांव नगेपुरा के बीच सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें घोर लापरवाही बरती जा रही है और गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है। मौके पर न तो किसी प्रकार का कोई बोर्ड लगाया गया है और न ही ठेकेदार मौजूद रह रहा है। मजदूरों द्वारा ठेकेदार का जो मोबाइल नंबर दिया गया है वह लग नहीं रहा है। ग्रामीणों ने सरकारी धन की लूट खसोट को रोक कर मानक के अनुरूप डामरीकरण कार्य कराए जाने की मांग एसडीएम से की है। इस दौरान सुमित परिहार, सुनील कुशवाहा, राहुल वर्मा आदि रहे।
