कोंच (जालौन)। प्रचण्ड गर्मी अपना पूरा तेबर
दिखा रही है और तपती धूप व लू के थपेड़ों से आम जनमानस बेचैन हो उठा है। वहीं गर्मी के मौसम में आम जनमानस व्याप्त पेयजल संकट की दोहरी मार से भी परेशान नजर आ रहा है लेकिन स्थानीय अधिकारीगण चैन की नींद सोने में लगे
हुये है। गर्मी के मौसम में तहसील क्षेत्र के के लगभग सभी ग्रामों में पेयजल संक ट गहराता जा रहा है। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम ढीमरपुरा में रहने वाले कुल 250 ग्रामीणों के लिये पेयजल आपूर्ति हेतु मात्र 3 सरकारी हेण्डपम्प लगे हुये हैं लेकिन वर्तमान समय में 2 हैण्डपम्प खराब पड़े हुये हैं जिसके चलते ग्रामीणों को पेयजल हेतु मजबूरन यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई मर्तवा विभागीय अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है इसके बाबजूद अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी जा सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं से लेकर बच्चों एवं बूढ़ों को काफी दूर नदी से पानी भरना पड़ रहा है।वही प्रधान भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है ।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर खराब हैण्डपम्प दुरूस्त नही किये जा सके तो आने बाले गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की स्थिति और अधिक गम्भीर हो सकती है। वहीं कलू, बद्री, रमेश, मोतीलाल, गुडडी देवी, चतुर्भुज, सजई, सुरेश, प्रेम, हेमन्त, उमेश, शम्भूदयाल आदि ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
