Headlines

कोंच-ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला 25 मई से 10 जून तक, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)भारतीय जन नाटय संघ इप्टा कोंच इकाई की बैठक संरक्षक अनिल कुमार वैद एडवोकेट की अध्यक्षता एवम् प्रांतीय सचिव डॉ मुहम्मद नईम के मुख्य आतिथ्य में वैद सदन में आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 25 मई से 10 जून 2019 तक अमर चंद माहेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच में किया जाएगा। डॉ मुहम्मद नईम ने कहा कि कार्यशाला मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी, रामरूप स्वर्णकार पंकज, भवानी शंकर लोहिया बंधु जी सहित अन्य साहित्यकारों को समर्पित होगी। संरक्षक अनिल कुमार वैद ने कहा कि 15-25 आयु वर्ग के बच्चे कार्यशाला में प्रतिभाग कर सकते हैं। दिनांक 20-25 मई तक बच्चो के पंजीकरण होंगे, 25 मई को कार्यशाला का सुबह उद्घाटन होगा।
संचालन ट्रिंकल राठौर ने किया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र गोस्वामी, आदित्य वैद, अमन अग्रवाल, राजेश राठौर, साहना खान, रानी कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *