कोंच-बीती 2 जून को घर से अस्पताल की कह कर गए बृद्ध अपने घर सकुशल पंहुचा।वृद्ध ने बताया कि वह चित्रकूट गया हुआ था। परिजनों ने कुर्ते के जेब में तलाशी ली तो चित्रकूट के टिकट निकले।
विदित हो की नन्हाई 75 वर्ष पुत्र देव प्रसाद निवासी गांधी नगर के पुत्र सूरज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उनके पिता बीती 2 जून को सुबह समय करीब 11 बजे अस्पताल की कह कर घर से गये थे तो वह शाम तक घर नही आये थे ।
परिजनों ने काफी खोजबीन की थी पर कही सुराग नही लग सका था।सूरज सिंह ने कोतवाली में अपने पिता लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करायी थी।
