Headlines

कोंच: चिकित्सक के यहां उपचार कराने जा रहे बृद्ध को टप्पेबाजों ने बनाया निशाना,उड़ाए चार हजार रुपये

कोंच(जालौन)- नगर में बाइक सबार टप्पेबाजों का आतंक कम नही हो रहा है पहले मंदिर से लौट रही महिला के गले से चैन खिंची गयी दूसरी घटना में महिला को बाइक पर बैठाकर उसे 10 हजार रुपये छीन लिये और शुक्रवार को एक बृद्ध ब्यक्ति को बाइक पर बैठाकर उसकी जेब में पड़े चार हजार रुपये निकाल लिये पीड़ित बृद्ध ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।तीनो ही घटनाओं में पीड़ितों ने बाइक और उस पर सबार दो युवकों का जिक्र किया है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुँवरपुरा निबासी 75 वर्षीय मदार बक्स अपना उपचार कराने के लिए नगर के एक निजी चिकित्सक के पास आने के लिए गांव से निकले थे बस स्टैण्ड से वह पैदल चिकित्सक के क्लिनिक पर जा रहे थे रास्ते में पड़ने बाली सागर पुलिस चौकी के पास एक बाइक पर सबार दो युवक उनके पास आये और बाइक रोककर उनसे सलाम की और कहा चचा बाइक पर बैठ जाओ हम आपको छोड़ देंगे पहले तो वह बाइक पर बैठने से हिचके लेकिन जब बाइक सबारो ने उनसे कहा कि वह उन्हें पहचानते है और उन्होंने उनके गांव और उनके लड़को के नाम भी बता दिये जिससे वृद्ध को लगा वास्तव में वह उन्हें जानते पहचानते है लिहाजा वह उनकी बाइक पर बीच में बैठ गये बाइक जब 50 मीटर तक चलोगी होगी तो उन्होंने वृद्ध को यह कहकर उतार दिया कि उन्हें दूसरी जगह जाना है बाइक सबारो के जाने के बाद उन्हें अपनी जेब का वजन कम महसूस हुआ तो उन्होंने जेब में हाथ ड़ाला तो हाथ कुर्ते की जेब से पार हो गया बाइक के पीछे बैठा युवक उनकी जेब काटकर उनके चार हजार रुपये निकाल चुका था अपने साथ घटी घटना की जानकारी उन्होंने कोतवाली पहुच कर पुलिस को दी सीओ उमेश पांडेय का कहना है कि घटना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *