कोंच-टैंकर से गैस लीकेज जारी, प्रशासन सक्रिय,मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच- झाँसी हाइवे ग्राम जखोली के पास गैस टेंकर यूं पी 17 टी 9078 अनियंत्रित होकर पलट गया है ।।पलटने से गैस टैंकर से लीकेज हो रही है और जिससे बड़ी घटना न हो प्रशासन ने हाइबे पर रुट बन्द कर दिया गया। आपको बता दे की मौके पर 2 फायर सर्विस की गाडी, 4 पानी के टैंकर लगातार टैकर को ठंडा करने में लगे हुए है प्रशासन ने झाँसी टीम को भी सूचना दे दी गयी ।

मिली जानकारी के मुताविक टेंकर बुना विजयपुर से लखनऊ जा रहा था ड्राइबर हरेंद्र गुप्ता पुत्र पूरन सिंह निवासी कुशीनगर बाल बाल बच गया । मौके पर पुलिस पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ,एसडीएम गुलाब सिंह,क्षेत्राधिकारी शीशराम सिंह,अग्नि शमन सीओ रामराजा यादव,उमेश चंद्र ,प्रधान जखोली कृष्ण कुमार आदि लोग लगे हुए है।
आपको बता दे सन 2012 में जखोली में एक छोटा सिलेंडर फटा था जिसमे 14 लोगों की मौत हुई थी जिससे गांव बालो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *