कोंच(जालौन)-विकास खण्ड नंदीगांव के कई गांवो में तेज आंधी ने कहर बरपा दिया आंधी आने से पेड़ तथा बिजली के खंभे एवं किसानों की खेतों में कटी पड़ी फसले बर्बाद हो गयी खम्भो से टूटने से बिधुत आपूर्ति बाधित हो गयी।
शुक्रवार को दोहपर बाद आई तेज आंधी से सबसे अधिक नुकसान ग्राम लाडूपुरा में हुआ है आंधी के कारण बिजली के खंभे टूट कर गिर पड़े बिधुत लाइनें भी नीचे आ गिरीं लाइनों की चपेट में आकर वहां चारा चर रहे जानवर भी घायल हो गए कई मवेशी इन गिरे खंभों की चपेट में आकर जख्मी हो गए और ग्रामीणों के कच्चे घरों पर बिछे टीन शेड आदि उखड़ कर फिक गये तथा किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसलें हवा में उड़ कर बर्बाद हो गयी तथा सड़को पर पेड़ टूटकर गिर गए जिससे रास्ता बाधित हो गया।
*
कोंच: तेज आंधी से टूटे खम्भे पेड़ व उड़े ग्रामीणों के टीन व छप्पर
