कोंच-नया पटेल नगर बाशिंदों को विधायक ने निधी से इंटरलॉकिंग कराने का भरोसा,रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच। कस्बे से सटे नया पटेल नगर इलाके में वहां के बाशिंदों ने स्थानीय विधायक मूलचंद्र निरंजन से सौ मीटर इंटरलॉकिंग डलवाने की मांग की है जिस पर विधायक ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आने बाले दिनों में विधायक निधि से वहां इंटरलॉकिंग कराने का भरोसा दिया है। किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष गणेशप्रसाद बुधौलिया ने बताया है कि सिकरी रोड के किनारे विगत कई बर्षों से रोड और नाली की समस्या बनी हुई है जिससे इलाकाई नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में तो वह इलाका नारकीय स्थिति बना देता है जहां लाग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। अगर निकलना भी हो तो घुटनों तक पानी में घुस कर बाजार आया जाया जा सकता है। स्कूल जाने बाले बच्चों की हालत ऐसी स्थिति में क्या बनती होगी, इसका अनुमान लगाना ज्यादा कठिन नहीं है। ऐसे में बच्चे कई कई दिन तक स्कूल ही नहीं जा पाते हैं। इन सारी समस्याओं से जब विधायक मूलचंद्र निरंजन को अवगत कराया गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आने बाले दिनों में वह इंटरलॉकिंग का कार्य अपनी विधायक निधि से करा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *