कोंच : नरेन्द्र बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष,रिपोर्ट-अवनीत

कोंच । भाजपा युवा विंग के नेता नरेंद्र विश्वकर्मा को पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के स्वागत करते हुये मिष्ठान्न वितरित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सोनी लला ने नरेन्द्र विश्वकर्मा को मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाये जाने का पत्र देते हुये उनसे अपेक्षा जताई है कि पार्टी की रीतियों नीतियों के अनुरूप वे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा समय समय पर पार्टी आलाकमान द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुये नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान्न वितरित किया। इस दौरान पार्टी के युवा नेता अनिल पटेल, दीपक गर्ग, मोहन सेन, गौरव पांचाल, अजय कुशवाहा, महेश सोनी, धर्मेन्द्र पांचाल, ऋतुराज प्रजापति, अनिल राठौर, शिवम चौरसिया, सुरेन्द्र कुशवाहा, योगेन्द्र कुशवाहा, अमन कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा, अभिमन्यु सेन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *