कोंच। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के मौके पर निकाली गई सामूहिक शोभायात्रा में भक्तों ने स्वयंसेवी संगठनों और व्यक्तिगत रूप से कराये गये भंडारों में जम कर प्रसाद ग्रहण किया।
नक्टीमाता मंदिर पर, तिलकनगर में राधाबल्लभ मंदिर पर लंगर का आयोजन किया गया था। सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज के पास समाजसेवियों द्वारा लंगर बांटा गया। इधर, केलरगंज में भक्तों ने हलवा प्रसाद बंटवाया, रामलला मंदिर, अनंदी माता मंदिर आदि कमोवेश दो दर्जन स्थानों पर लंगर और भंडारों की व्यवस्था की गई थी।
सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज गेट पर राईन समाज के नौजवानों ने हलवा प्रसाद व पेयजल की सुंदर व्यवस्था की थी।
