कोंच-प्रधान, सभासद व चौकीदारों को एसडीएम ने दिये दिशा-निर्देश, नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। उपजिलाधिकारी गुलाब सिंह ने शनिवार को कोतवाली परिसर में कोंच विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के प्रधान, नगरपालिका के सभासद एवं ग्रामों में तैनात चौकीदारों की बैठक लेते हुये कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि अपने-अपने गाँव अथवा मुहल्लों में अबैध रूप से बिक्री की जाने वाली शराब सहित संचालित होने वाले जुए के अडडों व सटटा के अबैध खेल में लिप्त लोगों की गोपनीय स्तर पर सूचना दें
जिससे कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि अपने आसपास अराजकतत्वों की उपस्थिति होने, सन्दिग्ध सामान की मौजूदगी
होने, बांछित आरोपियों की मौजूदगी होने की सूचना तत्काल ही सम्बन्धित थाना की पुलिस को दें। उपजिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की मदद से ही
पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने में कामयाब हो सकेगी इसीलिये पुलिस को अपना मित्र मानकर समाज को अपराध व अपराधियों से दूर रखने के लिये आप लोग कार्य करें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *