कोंच (जालौन)। पुत्र द्वारा स्वाभाविक मृत्यु प्राप्त पिता का
पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मामले के मुताबिक ग्राम पडऱी निवासी 80 वर्षीय रूपनारायण बीते काफी समय से नगर के मुहल्ला नया पटेल नगर में अपने बेटे संजीव के साथ रह रहे थे और गुरूवार को सुबह के समय उनकी स्वाभाविक मृत्यु हो गयी जिसके बाद संजीव ने
कोतवाली पहुॅच कर पुलिस से अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग की। मण्डी चौकी प्रभारी राजीव कान्त ने मौके पर पहुॅच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उक्त मामले को लेकर संजीव ने बताया कि उसकी माँ अलग रहती है और आने वाले समय में पिता की हत्या करने का आरोप माँ द्वारा उसके ऊपर लगाया जा सकता है जिसको देखते हुये उसने पोस्टामार्टम कराने की मांग की है।
