भूसे में लगायी आग,कोतवाली में की शिकायत
कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम टोपोर निवासी मंशाराम पुत्र बुच्ची ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये बताया कि उसने रामबाबू वर्मा के साथ एक खेत साझेदारी में जोता था जिसमें उसने साझेदार के सहयोग से गेंहू की फसल बोई थी और फिर फसल कटने के बाद करीब 50 कुण्टल भूसा बनवाया था जिसका ढेर खेत पर ही लगा हुआ था।
मंशाराम ने बताया कि बीते रोज साझेदार रामबाबू का दामाद कैलाश पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी साकिन थाना मोंठ ने शराब के नशे में आकर अपने ही ससुर व उसके साझेदार रामबाबू से भूसा बेचे जाने के बाद मिलने वाली धनराशि मांगने लगा और रामबाबू द्वारा मना किये जाने के बाद कैलाश ने खेत पर जाकर भूसे में आग लगा दी जिससे उसका करीब 20 हजार रूपये का नुकसान हो गया है। मंशराम ने पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
