कोंच में रात कस्बे के तिलकनगर इलाके में हुई फायरिंग,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। बुधवार की रात कस्बे के तिलक नगर इलाके में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा उठा। इस फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस भी सकते में आ गई और त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली। जिसके ऊपर फायर झौंके गये थे उसकी तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है पुलिस ने। रात की फायरिंग की घटना को दुर्गा विसर्जन के दिन हुई दो पक्षों की लड़ाई की अगली कड़ी माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात तिलक नगर इलाके में अचानक ही गोलियां चलने की आवाजों से इलाकाई लोग दहशत में आ गये। तिलकनगर निवासी अशोक यादव पुत्र रतन द्वारा रात में ही कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि रात में लगभग नौ बजे वह अपने घर में था तभी उसी मोहल्ले के रहने बाले तीन लोग राहुल पुत्र बड़े लला, शिवम पुत्र मनोज तथा राजू पुत्र छुन्नू उसके घर आये और गालियां देते हुये उसके बेटे दीपक को पूछने लगे। जब उसने बताया कि दीपक घर में नहीं है तो गालियां देते हुये तमंचे निकाल लिये और फायरिंग करने लगे। डर कर वह अपने घर के अंदर जाकर छिप गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 504, 506 में मामला पंजीकृत कर लिया है। बताया गया है कि पिछले दिनों दुर्गा विसर्जन के दौरान भी दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ था, रात की घटना को उसी विवाद की अगली कड़ी बताया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *