कोंच : संजय कुमार गुप्ता ने गुरुवार को कोतवाल का कार्यभार संभालते हुए कहा कि वह काम पर विश्वास करते हैं, बात पर नहीं। पीडि़त अपनी फरियाद लेकर स्वयं मिलने के लिए आएं।
समस्याओं को सुना जाएगा। किसी मामले को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। शहर में पनप रहे नशे के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
इसके अलावा लम्बित विवेचनाओं को जल्द पूरा कराना, कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा ।
