कोंच । आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव को देखते हुये भाजपा संगठन को धार देने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं जिसके तहत सबसे निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं को तबज्जो दिये जाने के लिये सोमवार को बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल ने पार्टी के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी चुनाव पर चर्चा की। बूथ प्रमुखों को सम्मानित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और छोटे से छोटा कार्यकर्ता संगठन की रीढ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर मुस्तैदी से सजग रहते हुए जुट जाना है। उन्होंने यह बात रामलला मंदिर में नगर के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कही।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ का मुखिया है, पार्टी का मकसद प्रत्येक बूथ तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। बूथ प्रमुख अपने बूथ के मतदाता से संपर्क कर बूथ को मजबूत बनाये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला महामंत्री भगवतीशरण शुक्ल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा।
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी द्वारा कराए गए कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व सरकार की इन उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मनीष चौधरी, सुनील कुशवाहा, डॉ. वसीम खान, जमील खान, आनंद सकेरे, हरिमोहन वर्मा, निखिल सोनी, महेन्द्र झा, नगर महामंत्री द्वय अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, सभासद रविकांत कुशवाहा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिला मंत्री पीयूष वर्मा, स्नेहलता, प्रीति सोनी, संगीत शर्मा, जगदीश अग्रवाल, विवेक द्विवेदी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन,
