कोंच मे ओवरलोडिंग गिट्टी लदे 2 ट्रक सीज,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। कोंच एसडीएम गुलाब सिंह व कोंच सिओ संदीप वर्मा के साथ चेकिंग अभियान में ओवरलोडिंग गिट्टी लदे 2 ट्रकों को बिना गाड़ी के कागजात तथा माइनिंग चालान नहीं रहने पर पकड़ लिया गया।

बिना कागजात के साथ जब्त किया गया । और दो ट्रक को सीज कर दिया गया खनन माफ़िया में खलबली बची हुई है।

गुरुवार को सुबह मारकंडेयश्वर तिराहे चेकिंग अभियान में तभी दो गिट्टी लदे ट्रक वहां से गुजर रहे थे। एसडीएम गुलाब सिंह ने दोनों ट्रकों को रुकवा कर कागज मांगे। एक ट्रक के साथ एमएम-11 नहीं पायी गई जबकि दूसरा ट्रक ओवरलोड था। एसडीएम ने दोनों ट्रक मंडी चौकी में खड़े करा दिये हैं, दोनों को सीज कर दिया गया है। ट्रक नं. यूपी 93 बीटी 5425 की क्षमता 37 टन है लेकिन इसमें 45 टन गिट्टी लदी हुई थी। दूसरा ट्रक जिसका नं. यूपी 93 बीटी 5427 बिना एमएम-11 के गिट्टी लादे था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *