कोंच (जालौन)। तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम इमलौरी निवासी रविशंकर निरंजन ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये बताया कि बीते रोज रविवार को सुबह करीब 11 बजे वह ग्राम मंगरा में स्थित अपने खेत पर बाइक से जा रहा था तभी ग्राम परैथा के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
उसके हांथ की हड्डी टूट गयी। रविशंकर ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार आरोपी लाखन सिंह पुत्र स्व.रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नरी मौके से भाग गया। रविशंकर ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
