Headlines

कोंच- लापता 8 बर्षीय बालिका का शव खेत में मिलने हड़कंप,मौके पर पुलिस बल,ग्रामीणों में आक्रोश, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच- उत्तर प्रदेश में नही थम रहा दिरिंदो कहर। जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में ग्राम विजुवहा में एक लापता 8 साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है । संदिग्ध अवस्था में मिले इस शव की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जमकर नारेबाजी की । घटना की जानकारी जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया है।

संधिग्ध अवस्था मे मिला 8 साल की बच्ची शव।परिजनों ने बताया कि कल शाम 4 बजे लाखन की 8बर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय रहस्य मय तरीके से गायब हुई थी । काफी खोजबीन करने के बाद भी पुत्री का कुछ अता पता नही चल सका था।

रविवार की सुबह उसकी पुत्री का शव गांव के बाहर मृत अवस्था में खेत में मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंम मचा गया और पुलिस को सूचना देने पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर अज्ञात्त आरोपी की तलाश करने में जुट गयी। ग्रमीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विदित हो की बीते रोज कोंच तहसील में भी ऐसा ही मामला आया था । जिसमे पुलिस पूरी तरह से आरोपी की खोज में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *