कोंच-लोक अदालतों में अपने वाद निपटायें-नायब तहसीलदार,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। विकास खंड नदीगांव के ग्राम सलैया बुजुर्ग में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में नायब तहसीलदार राकेश राजपूत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि लोगों को कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ साथ कानूनों का पालन कराने के लिये ही इन शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई यह कह कर नहीं बच सकता है कि उसे अमुक कानून के बारे में जानकारी नहीं थी। व्यक्ति जैसे ही घर के बाहर कदम रखता है वैसे ही वह कानून के दायरे में आ जाता है, अब उसे इतनी समझ होनी ही चाहिये कि वह किसी कानून का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।

उन्होंने आगामी 8 दिसंबर को आयोजित होने बाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बाबत जानकारी देते हुये कहा कि लंबे समय से लंबित वादों को इस लोक अदालत में निपटाने का सुनहरा मौका है जिससे लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी। आपसी समझौतों के आधार पर इसमें वादों को निपटाया जायेगा। अधिवक्त ओमप्रकाश कौशिक, नगर अध्यक्ष उपजा कोंच पत्रकार अंजनी श्रीवास्तव, ओमप्रकाश उदैनिया ने विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी। संचालन पीएलवी जगपालसिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *