कोंच: सटोरिये को गिरफ्तार किया पुलिस ने, पर्चियां और नकदी बरामद

कोंच (जालौन)।* आईपीएल पर चल रही सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल ने कांस्टेबल अनूप कुमार के साथ मिलकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान सोमवार को महेशपुरा रोड से संदिग्ध अवस्था में खड़े अनीस उर्फ शानू पुत्र नजीर निवासी भगत सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनीस का 3/13 जुआ अधिनियम एक्ट में चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अनीश सट्टा खिलाने का अवैध कार्य करता है। उसके पास से सट्टे की पर्चियां और नकदी भी बरामद हुए हैं।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *