कोंच-सुरक्षात्मक रहने का संदेश देते सीओ संदीप वर्मा और कोतवाल देवेंद्र सिंह, रिपोर्ट अभिनीत गुर्जर

वरदायिनी अकादमी के तत्वाधान में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

कोंच। सडक़ दुर्घटनाओं में जान जाने के बढते आंकड़े को देख लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को वरदायिनी अकादमी के तत्वाधान में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा अधिकारियों और समाजसेवियों ने बढ चढ कर सहभागिता की। अधिकारियों ने रैली के बीच नुक्कड़ों पर लोगों को जागरूक किया कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कर हम न केवल खुद को सुरक्षित रख सकते हैं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षा का भरोसा दे सकते हैं। रैली का झंडी दिखा कर शुभारंभ करते हुये विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भी कहा कि हमारी जान सिर्फ हमारी ही नहीं है बल्कि इस पर घर परिवार के लोगों की निर्भरता बनी हुई है, यदि दुर्भाग्यवश कोई दुर्घटना होती है तो उसका बुरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है और परिवार बिखर जाता है।
मारकंडेयश्वर तिराहे पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने जागरूकता रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ संदीप वर्मा, कोतवाल देवेन्द्र सिंह के अलावा अन्य पुलिस स्टाफ और नगर के तमाम समाजसेवी, शिक्षक आदि भी शिरकत कर रहे थे। सीओ और कोतवाल ने बाइक की सवारी हेलमेट लगा कर संदेश देने का प्रयास किया कि जब भी दोपहिया वाहन चलायें तो न केवल चालक बल्कि पीछे बैठने बाला भी हेलमेट लगाये हो, तीन सवारी कतई न चलें, बाइक जिग जैग स्टाइल में बिल्कुल भी न चलायें, ऐसा करके हम दुर्घटनाओं और जान जोखिम में कमी ला सकते हैं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।
रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई तहसील परिसर में समाप्त हुई। कैलिया स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोग ों को जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजक संस्था के प्रबंधक राहुल चौहान, जीतू विरगुवां, शिवम चौहान, सुनील लोहिया, नीरज चंदेल, जिला कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा भाजपा अर्चना सोनी, प्रियंका कुशवाहा, आंशी अग्रवाल, सैफी खान, हर्षिता, आंशी, अदिति, खुशबू, शिखा यादव, पराग अग्रवाल, शिवम झा, अंशू पटेल, आजाद खान, विकास पटेल धनौरा, आलोक पटेल, बंटी चंदेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *