Headlines

कोंच: सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज कोंच को जी एन एम की मिली मान्यता

*कोंच* (जालौन)उ०प्र०स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ से सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज को जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जी०एन०एम०) पाठ्यक्रम की जनपद जालौन में प्रथम मान्यता प्राप्त हुयी है। इसके साथ ही सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज जिले का एकमात्र जी०एन०एम० कालेज बन गया है।यह बात सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज के डायरेक्टर अशुतोष हुंका ने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं को अन्य जनपदों में जी०एन०एम० करने के लिए नही जाना पड़ेगा। जनपद के छात्र/छात्राओं को सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज ने एक नई सौगात दी है। अब सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज में बी०फार्मा०, डी०फार्मा० बी०एड०, डी०एल०एड (वी०टी०सी०), बी०एल०एड०, आई०टी०आई०, बी०एस०सी०, बी०ए० के साथ ही जी०एन०एम० की शिक्षा प्रदान की जायेगी।
जी०एन०एम० त्रिवर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स है अब जनपद के ऐसे छात्र/छात्रायें जो नर्सिंग क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते है वह अपने ग्रह जनपद में ही रहकर अपने सपनो को पूरा कर पायेंगें सेठ बद्री प्रसाद ग्रुप ऑफ कालेज को जी०एन०एम० पाठ्यक्रम की मान्यता मिलने पर छात्र/छात्राओं एवं अभिवावकों में हर्ष की लहर है। इस मौके पर कनहैया नीखरा प्राचार्य ब्रजेन्द्र सिंह निरंजन डॉ सरताज खान राघवेंद्र पटेल राधेश्याम राजकुमार गुप्ता सहित लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *