कोर्ट रूम मे कैसे बेहोश हो गयी सलमान की बहन अलवीरा?

नईदिल्ली 7 अप्रैलः सलमान खान की बेल पर सुनवाई के दौरान उनकी बहन अलवीरा बेहोश हो गयी। बाडीगार्ड शेरा ने उन्हे सहारा देकर बाहर निकाला।

पूरे मामले में पहले दिन से सलमान की दोनों बहनें उनके साथ मौजूद हैं. गुरुवार को जब सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी तब भी दोनों बहनें कोर्ट रूम में मौजूद थीं और फैसला सुनकर रोने लगीं थी. सलमान के पर‍िवार के साथ बॉलीवुड जगत टाइगर की सजा से सदमें में आ गया है.

दरअसल, इस पूरे केस में जजों के ट्रांसफर से सस्पेंस आ गया है. शुक्रवार को जोधपुर सेशंस कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने बेल पर सुनवाई की थी. जिसके बाद उन्होंने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. देर रात 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमें जोशी का नाम भी शामिल था. इस ट्रांसफर के बाद कयास लग रहे थे कि शनिवार को सलमान की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाए. लेकिन याच‍िका पर सुनवाई हो रही है. जज जोशी ही मामले की सुनवाई कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *