झांसीः लेखराज मामले मे वायरल हुये आडियो मे जिलाध्यक्ष भाजपा संजय दुबे व विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा नाम सामने आने के बाद मचा हड़कंप अभी शान्त नहीं हुआ कि आज एक और आडियो वायरल होने की खबर आ रही है।
कहा जा रहा है कि इस आडियो मे जिलाध्यक्ष थाना प्रभारी को गरिया रहे हैं। उनके बोल सख्त है। अभी यह तय नहीं हो पाया कि यह आडियो जिलाध्यक्ष की आवाज का ही है।
इस बारे मे जिलाध्यक्ष संजय दुबे से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन वो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे व्यस्त हैं।
बरहाल, यह आडियो भी चर्चा मे है। इसमे जिलाध्यक्ष काफी गुस्से और तनाव मे बाते कहते सुनायी दे रहे हैं। जबकि कुछ भाजपाईयांे का कहना है कि यह आडियो भाजपा जिलाध्यक्ष का नहीं है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। अभी आडियो को लेकर खबर आम है।