क्या गौ तस्करी का सबसे बड़ा अडडा है झांसी?

झांसीः देश भर मे गौ रक्षा को लेकर बवाल के बीच यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या झांसी गौ तस्करी का सबसे बड़ा अडडा है? यह सवाल आज नवाबाद थाने मे हुये हंगामे के बाद उठा है। आरोप है कि गाय ले जा रहे लोगो  को पकड़ने भी पुलिस कुछ नहीं कर रही।

दरअसल, आज नबावाद थाने मे विहिप व अन्य संगठन के लोग पहुंचे। अंचल अड़जरिया के नेतृत्व मे पहुंचे लोगो  ने थाने मे ही नारेबाजी की। इस बीच कुछ लोगो  की मीडिया कर्मियो  से भी कहा सुनी हो गयी।

अंचल का आरोप है कि नबाबाद थाना प्रभारी बेकार है। वो खुलेआम जुआ, सटटा और गौ तस्करी करने वालो  को बढ़ावा दे रहे हैं।

अंचल ने दावा किया कि बीते रोज गाय से भरे वाहन को पकड़ने की बात कहने पर पुलिस ने उन्हे ही पीछा करने को कहा। इसके बाद जब हमारे लोगो  ने वाहन को पकड़ लिया, तो उन पर हमला हो गया।

आरोप मे कहा गया कि झांसी मे पुलिस केवल वाहन चेकिंग के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है। वैसे आपको बता दे कि भाजपा के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

उन्हांेने मुख्य सचिव को लिखे पत्र मे झांसी जनपद मे जुआ, सटटा, अवैध शराब और बालू खनन को लेकर शिकायत की थी। यहां सवाल यह है कि क्या वाकई मे झांसी गैर कानूनी काम करने वालो  का अडडा बनता जा रहा है? क्या पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा? या मामला कुछ और है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *