झांसी 9 जून स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती आज इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिएझाँसी आयी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के पेच कसे। साथ ही चेतायाकि जनता ने हमें सिर्फ 5 साल का समय दिया है ना कि ज्यादा । अगर हम इन 5 सालों में प्रयोग करते रहे तो जनता को क्या जवाब देंगे?
आपको बता दें कि उमा भारती को पिछली बार यह कहते सुना गया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी उसके बाद से कहां जाने लगा कि वहजिस स्थान से एक वार चुनाव लड़ती है दोबारा पलट कर नहीं देखती लेकिन उमा के इस बयान के बाद पार्टी स्तर पर उन्हें यह समझाया गया यदि आप चुनाव नहीं लड़ेंगे तो कहीं से नहीं लड़ेंगे और लड़ेंगे तो झांसी से.
जानकार मानते हैं कि अब उमा भारती पार्टी लाइन से हटकर विद्रोह करने की स्थिति में नहीं है उनकी उम्र का तकाजा और किसी दूसरी लाइन पर जाने की क्षमता शायद ही उन्हें अब कोई निर्णय लेने के लिए प्रेरित कर सके। यही कारण है कि 4 साल से क्षेत्र को लगभग अनदेखा कर रही हो भारती अब विकास की योजनाओं के साथ झांसी में बार-बार दस्तक दे रही है।
जानकार मानते हैं कि वह भारती 4 साल से जो क्षेत्र के लिए काम नहीं कर पायी है, यदि चुनाव के दौरान जनता उनसे सवाल करती है तो वह विकास के मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखने के साथ ही अधिकारियों की नाकामी का ठीकरा उनके ऊपर फोड़ सकती हैं। यही कारण है कि उमा भारती अब विकास के मामले में सीधे तौर पर जिम्मेदारी अधिकारियों पर डालकर जनता को यह संदेश देना चाहती हैं कि वह विकास को लेकर कितनी गंभीर है।
पिछले दिनों उन्होंने कॉरिडोर के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी झांसी बुलाकर लोगों के सामने यह जताने की कोशिश की कि वह बुंदेलखंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं ।हालांकि बुंदेलखंड की मांग को लेकर आज भी विपक्ष और जनता के निशाने पर है। वो बुंदेलखंड पर टालमटोल जवाब देने के साथ अपना पल्ला झाड़ के मूड में नजर आती है , लेकिन उनके खिलाफ लगातार जारी है,
आज झांसी में पैरामेडिकल के ऑटिटोरियम में बुन्देलखंड इन्वेस्टर्स समिट की बैठक हुई, जिसमें मंत्री सतीश महाना और केन्द्रीय मंत्री/झांसी-ललितपुर सासंद उमा भारती ने कहा कि यहां सारे अधिकारी और व्यापारी मौजूद हैं। सभी को तेजी के साथ निर्णय लेना पड़ेगा और जो निर्णय सही हों उसे तत्काल लागू किया जाये उसमें कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।
उमा भारती ने भले ही यह सारा अधिकारियों के लिए किया हो उन्होंने कहा कि जनता ने हमें 1000 साल नहीं दिये बल्कि केवल 5 साल दिए है। उन पांच सालों में हम प्रयोग नहीं करते रहेंगे। बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन पर ही पूरा फोकस करना चाहिए।
हमारी सरकार ने जनता के लिए कई लाभकारी योजनायें चलाई है। फिर चाहे कोई कितना भी आरोप क्यों न लगाता रहे। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से कहा कि जो भी निवेशक उद्योग लगाने में रुचि दिखाते है तो वह और उनके अधिकारी पूरा सहयोग कर उनकी मदद करें।
उन्होंने कहा कि बुन्देलखंड के औद्योगिक विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बुन्देलखंड में सबकुछ मौजूद है जैसे कि उपज, खनिज और मेहनत। उन्होंने बुन्देलखंड में व्यवसाईयों के लिए दोस्ताना महौल बनाने की हिमायत की।
इस मौके पर झांसी जनपद समेत बुन्देलखंड के कई विधायक मौजूद रहे।
