झांसी । अपनी ही सरकार में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बीजेपी महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी सख्त तेवर के साथ अधिकारियों से बातें करते नजर आ रहे हैं।
बताया जाता है कि ये वीडियो बीते दिनों नवाबाद थाना क्षेत्र में एक मंदिर परिसर की दीवार अतिक्रमण को लेकर नगर निगम द्वारा तोड़ी जाने के बाद उपजे विवाद का है। थाने में मौजूद बीजेपी बजरंग दल संगठनों के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के साथ ही अन्य तीखे नारे लगाए जा रहे हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। झांसी में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपाइयों ने अपने ही सरकार के साए तले पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई हो।
पुलिस थाने में करीब 1 मिनट से ज्यादा समय तक पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं की उग्रता देखते ही बनती है । इसके अलावा बीजेपी महानगर अध्यक्ष प्रदीप जिन्हें कूल माइंड कहा जाता है, संभवत पहली बार इतने तीखे तेवर में नजर आए हैं ।
जानकार मान रही है कि यह विवाद बीजेपी के लिए साख का सवाल है तो वहीं नगर निगम से निपटने की भी चुनौती है क्योंकि मामले को पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष के बीच इस तरह मथ दिया गया है सब कुछ रहस्य के घेरे में लिपट कर रह गया है।
जाहिर है कि मुद्दा गहरा है और सवाल भी बीजेपी पर ही उठ रहे हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि अभी आने वाले कुछ दिनों तक इस मंदिर पकरण में नेताओं और कार्यकर्ताओं के तेवर शायद तीखे ही देखने को मिले।
