मेरठ 18 नवबंरः यहां लालकुर्ती थाने मे एक लड़की की परेशानी सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी। आत्महत्या करने को आतुर लड़की ने बताया कि वो क्यो पूरे शहर मे अपनी बर्बादी की दास्तां सुना रही है।
लालकुर्ती के हांडिया मुहल्ले मे रहने वाले आशु के इस युवती से प्रेम संबंध थे। युवती ने बताया कि आशु ने उसके साथ प्रेम संबंध बनाने के बाद उसका शारीरिक शोषण किया।
युवती के अनुसार जब वो गर्भवती हो गयी, तो आशु ने उसे बहलाफुसलाकर गर्भपात करा दिया।
अब आशु दूसरी शादी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी हुयी, तो वो आशु के पास गयी, लेकिन उसने भगा दिया।
आहत युवती आत्महत्या करने जा रही थी,कि पुलिस ने उसे रोक दिया। हालंाकि पुलिस ने युवती को भरोसा दिया हैकि जल्द ही आरोपी युवक को बंदी बना लिया जाएगा।
