खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने किया पथराव

बंगरा | घंटों इंतजार के बाद खाद मिलने से गुस्साआए किसानों ने शुक्रवार को उल्दन की बी पैक्स सहकारी समिति पर पथराव किया | हंगामा के बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हो पाया| हालांकि, इसके बाद भी तमाम किसानों को यहां से निराश होकर लौटना पड़ा | रवि की बुवाई शुरू हो चुकी है, ऐसे में किसानों को खाद की दरकार है | खाद की एक-एक बोरी के लिए किसानों के बीच मारामारी की स्थिति मची हुई है|
बी पैक्स सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध होने की सूचना पर शुक्रवार की तड़के 3:00 से यहां किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था| सुबह तक किसानों की लंबी-लंबी कतार नजर आने लगी थी | महिला किसानों की संख्या भी खांसी थी | लेकिन दोपहर तकरीबन 1:00 तक समिति के ताले नहीं खुला | इससे किसान आक्रोशित हो गए | तभी बहा मौजूद कुछ महिला किसानों ने समिति के गेट पर पथराव कर| सूचना मिलने पर उल्दन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई| पुलिस ने स्थिति को संभाल|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *