नई दिल्ली 14 अप्रैलः अभिनेत्री श्रीदेवी की दुबई मे हुयी मौत से पहले किससे बात हुयी, इससे पर्दा हट गया है। फैशन डिजाइनर मनीष ने एक मैगजीन मे लिखे ब्लाग मे इस बात का खुलासा किया।
वॉग मैगजीन ने मनीष का पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है-‘ ये पहली बार है, जब मैंने किसी करीबी को खोया है. मैं उन्हें 28 साल से जानता था.
हम शादी (मोहित मारवाह की) में साथ थे. अचानक उनकी बहन श्रीलता ने उनके अंतिम संस्कार के लिए मुझे सिल्क की साड़ी दी. मैंने उनसे उनके अंतिम रात को बात की थी. हमने जाह्नवी की फिल्म के बारे में बात की, हमने ये भी बात की कि शादी में खुशी कितनी सुंदर लग रही थी.
उन्होंने उस दिन क्या खाया था, हमने इसकी चर्चा भी की थी. उनके चले जाने के इतने दिनों बाद भी मुझे उम्मीद रहती है कि मेरे फोन की घंटी बजेगी और वो मुझसे किसी आउटफिट या किसी प्रोजेक्ट के बारे में बात करेंगी.’
