लखनऊ 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के लिए प्रस्तावित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य मार्च से पहले शुरू करने और 70% जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई 2 महीने के अंदर करने के निर्देश दिए हैं । आपको बता दें यह एक्सप्रेस 14000 करोड़ से तैयार होगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे परियोजना की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए । इस बारे में यूपी डा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे 294 किलोमीटर लंबा होगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जमीन अधिग्रहण करने पर 3000 करोड़ रुपए और निर्माण करने पर ₹11000 का खर्च आएगा अवस्थी के अनुसार महोबा और चित्रकूट जिले में भूमि अधिकरण का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों जिलों के जिलाधिकारी इस पर कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा बाकी जिलों में भी जल्द ही अधिग्रहण शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे ।आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे औरैया इटावा हमीरपुर महोबा बांदा चित्रकूट को जोड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण वित्त वर्ष 2018 19 में ही शुरू करने के लिए कहा है मार्च से पहले इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा इसके लिए 2 महीने में 70% जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा इस एक्सप्रेस-वे के बनने से बुंदेलखंड से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तेज रफ्तार परिवहन से जुड़ जाएगा।
माना जा रहा है कि प्रदीप सरकार इस एक्सप्रेस-वे को निजी सहभागिता से हाइब्रिड मॉडल पर बना सकती है।
