खेत में कटी पड़ी पराली जलाने पर बड़ी आग,पड़ोसी के खेत रखे पाइपों में लगी आग

*खेत में कटी पड़ी पराली जलाने पर बड़ी आग,पड़ोसी खेत मालिक के खेत रखे पाइपों में लगी आग,20 हजार की कीमत के जले पाइप

कोंच(जालौन)-ग्राम गेन्दौली में खेत में कटी पड़ी पराली में आग लगाने का खामियाजा एक पड़ोसी किसान को अपने पाइपों के जलने पर भुगतान पड़ा उसका 20 हजार रुपये के स्पिलिनकर पाइप आग से जल गए।
ग्राम गेन्दौली निबासी किसान अनिल कुमार ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पड़ोसी खेत मालिक रामशरण सिंह काजू ने अपने गेंहू के कटे पड़े अवशेषों को नष्ट करने के लिए उसमे आग लगा दी जिससे आग पड़ोसी किसान मालिक अनिल के खेत में बढ़कर पहुँच गयीं जहाँ पर किसान अपनी मूगफली की फसल में पानी लगाने के लिए पाइप रखे हुए थे जो आग से जलकर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए किसान ने बताया आग से जलने बाले पाइपों की कीमत 20 हजार रुपये है उसने थानाध्यक्ष नीलम सिंह को शिकायती पत्र देकर आग लगाने बाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *