झांसी। गणतन्त्र दिवस के सुअवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के मुरारी नगर शिवपुरी हाईवे झाँसी कार्यालय पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सोनी की अध्यक्षता, आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य आतिथ्य तथा अशोक द्विवेदी के विशिष्ट आतित्थ में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान के उपरान्त “श्रमिक गीत” का प्रस्तुतीकरण किया गया। गोविन्द सोनी ने भारतीय मजदूर संघ की नीतियों के बारे में बताया। प्रदेश महामन्त्री सन्त प्रकाश वर्मा ने वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति की भारतीय मजदूर संघ को बनाने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी अन्य वक्ताओं ने भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आर सी सोनी, अनिल राय, गिरवर सिंह, गोविन्द सोनी, विजय छत्रसाल, अनिल दुबे, मोहन सिंह, श्रीमती रानी, ओम प्रकाश सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संत प्रकाश सोनी ने किया तथा आर के वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गणतन्त्र दिवस के सुअवसर पर वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के मुरारी नगर शिवपुरी हाईवे झाँसी
