झांसी । गांधी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस अंबाबाई झांसी में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर साहब का जन्मदिन को जयंती के रूप में संस्थान ने सेलिब्रेट किया सर्वप्रथम कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर एस के साहू ने प्रांगण में स्थित भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंबेडकर की मूर्ति पर माला अर्पन एवं पुष्प चढ़ाकर किया , ग्रुप के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर सुशांत सिंह ने भी डॉक्टर बी आर अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए साथ ही साथ गांधी मेडिकल कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शिल्पी जायसवाल गांधी शिक्षा महाविद्यालय की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अनामिका सिंह गांधी डिग्री कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर पहलवान सिंह गांधी संस्कृति पब्लिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर श्री जितेंद्र श्रीवास गांधी आईटीआई के कोऑर्डिनेटर इंजीनियर अर्पित तिवारी गांधी पॉलिटेक्निक के क्वार्टर इंजीनियर सतीश कुमार आदि ने भी भारत में डॉक्टर बी आर अंबेडकर के चरणों में पुष्प अर्पित किए कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर एस के साहू ने आज अपने उद्भूषण में कहा कि डॉ बी आर अंबेडकर की ही बदौलत हम इस परिदृश्य को हम देख रहे हैं डॉ बी आर अंबेडकर ने दसको पूर्व भारत का संविधान का निर्माण कर हम लोगों को वह सौगात दी जिससे कि हमारा देश विश्व में सर्वोच्च स्थान पर है कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर सुशांत सिंह ने अपने उद्भूषण में कहा कि हमें बाबा साहब के जीवन से शिक्षा लेना चाहिए कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी श्री संतोष सेन डॉक्टर बी आर अंबेडकर के द्वारा बताए गए रास्ते पर छात्र-छात्राओं को चलने की नसीहत दी गांधी मेडिकल कॉलेज की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शिल्पी जायसवाल एंड डॉ राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं से पोस्टर प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक एवं बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जिसमें बीएससी नर्सिंग एवं फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया डिग्री कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर पहलवान सिंह ने बीएससी एग्रीकल्चर के छात्राओं के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुत कराया वही आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया साथ ही साथ बीएड एवं बीटीसी के छात्र-छात्राओं ने भी मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया सबसे महत्वपूर्ण संस्थान में संचालित गांधी संस्कृति पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जो कि बाबा साहब के रूप में सजे हुए थे जिन्होंने बहुत ही मार्मिक तरीके से यह संदेश दिया कि हमारा संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधान में से एक है और प्रभात फेरी निकालकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिल्पी जायसवाल ने किया कार्यक्रम में आराधना राजपूत श्री जगमोहन अहिरवार कुमारी रजनी कुमारी प्रियंका कुमारीदीक्षा चौहान चंचल पटेल मुस्कान श्री सत्येंद्र कुमार श्री संतोष कुमार श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव श्री जुगल किशोर आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार डॉक्टर अनुराधा राजपूत के द्वारा किया गया
गांधी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया अंबेडकर जी का जन्मदिन
