➡लखनऊ- व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला, हसनगंज पुलिस ने आरोपी नाजिम को किया गिरफ्तार, निशातगंज इलाके से आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारी, पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नाजिम ने किया था अपहरण, बंधक बना मारपीट कर मांगी थी 1.20 लाख की रकम, थाने के पुलिसकर्मी, बर्खास्त पुलिसकर्मी था वारदात में शामिल, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी, लापरवाही बरतने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर हुए थे बर्खास्त.
➡लखनऊ- राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे लखनऊ, “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में की शिरकत, सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाई “मोदी की गारंटी”वाली योजनाएं , उत्तर प्रदेश में पहले बनते थे कट्टे- सुधांशु त्रिवेदी, अब बन रही सुपर सोनिक मिसाइल- सुधांशु त्रिवेदी, ‘25 साल हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे’ , 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है- सुधांशु , भारत को नंबर वन की अर्थव्यवस्था बनाना है- सुधांशु , महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर मौजूद रही.
➡लखनऊ- गाजियाबाद के मोहित पांडे बनेंगे राम मंदिर के पुजारी, दूधेश्वरनाथ विद्यापीठ में सामवेद की शिक्षा ग्रहण की है, मोहित पांडे ने तिरुपति से आचार्य की पढ़ाई की है, 6 माह प्रशिक्षण के बाद मोहित पांडे होंगे नियुक्ति, 3 हजार पुजारियों में से 20 का हुआ है चयन.
➡लखनऊ- डिवाइन हॉस्पिटल की स्थापना की 27वीं वर्षगांठ कल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में होंगे शामिल, दोपहर 3.55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे रक्षामंत्री, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को रिसीव करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक स्व.आशुतोष टंडन के आवास जाएंगे रक्षामंत्री , रात 8.35 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना.
➡लखनऊ – 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव’’ का कल होगा समापन, समापन कार्यकम में कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, संस्कृत संस्थान, न्यू हैदराबाद, लखनऊ में किया जा रहा है, भाषा विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार रहेंगे उपस्थित.
➡लखनऊ- राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दी श्रद्धांजलि , स्वर्गीय आशुतोष टंडन के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि , परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद अनुराग मिश्रा रहे मौजूद.
➡आगरा – घर के विवाद में भिड़े दारोगा के दो बेटे, बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ की मारपीट, महिला को सड़क पर गिरा गिरकर पीटा, पिटाई का लाइव वीडियो हुआ वायरल, पीड़ित महिला के आई गंभीर चोटें, मामले की जानकारी में जुटी इलाकाई पुलिस, थाना ट्रांसयमुना के जगम्बा रोड का मामला.
➡अमेठी- चलती ट्रक पर लदी CNG अचानक हुई लीक, CNG के लीक होने के कारण ट्रक ड्राइवर फरार, सड़क पर ट्रक छोड़कर कर हुआ फरार, गैस निकलता देख कस्बे में मचा हड़कंप, व्यक्ति ने निकल रही गैस पर पाया काबू, जायस नगरपालिका कस्बे का है मामला.
➡प्रतापगढ़-बदमाशों ने घर के सामने बैठे युवक पर झोंका फायर, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों की फायरिंग से बाल बाल बचा युवक, 2 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, एक बदमाश फरार, घटनास्थल पर पुलिस को मिला अवैध तमंचा, जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर गांव का मामला.
➡प्रतापगढ़- ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मौत, ट्रेन में बैठे यात्रियों ने पुलिस को दी सूचना, जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, फिरोजपुर से धनबाद जा रही थी एक्सप्रेस ट्रेन, बिहार के पातेपुर इलाके का रहने वाला था मृतक,नाक से निकला था खून, ब्रेन हेमरेज की आशंका, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का मामला.
➡शामली – शामली के भैंसवाल गांव में देखे गए तीन तेंदुए, तेंदुए की खेत में घूमते हुए वीडियो वायरल हुई, जिले के आधा दर्जन गांवों में देखे जा चुके तेंदुए, लगातार एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रही, सपा नेता सुधीर पवार ने भी तेंदुए के निशान देखे, शामली में वन विभाग पूरी तरह नाकाम साबित, 10 दिनों से इलाके में तेंदुए से दहशत में लोग.
➡बदायूं – भारत समाचार की खबर का असर, किसान की जान लेने वाले सांड को डॉक्टर टीम ने पकड़ा, आवारा सांड ने कई लोगों पर हमला कर किया था घायल, खबर का संज्ञान लेते हुए आवारा सांड को पकड़ा गया, सांड पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत, बिल्सी नगर के खैरी स्टैंड का पूरा मामला.
➡बरेली- बरेली पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, वकील अरविंद भटनागर के घर चोरों ने लगाई सेंध, 5 लाख कैश, सोने-चांदी के आभूषण किए थे चोरी, चोरी की घटना के लिए SSP ने गठित की थी टीम, पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1.30 लाख, सोने-चांदी के जेवर भी बरामद, इज्जत नगर क्षेत्र के राधा कुंज कॉलोनी की घटना.
➡गाज़ियाबाद- 3 नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद, कानपुर से लापता हुई थी 3 नाबालिग छात्राएं , गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से किया बरामद, 9 दिसंबर से तीनों छात्रा स्कूल के बाद से थी लापता, परिजनों ने थाना बिल्हौर में मुकदमा दर्ज कराया था, स्वाट टीम, सिहानी गेट थाना पुलिस ने किया बरामद.
➡मेरठ – कन्यादान के पैसों से भरा बैग लुटेरों ने लूटा, दुल्हा, बारात के स्वागत टीका के समय वारदात, अंधेरे का फायदा उठाकर बैग लेकर भागे लुटेरे, दुल्हन के पिता के बैग में थी 1.27 लाख की रकम, परतापुर के घाट पुलिस चौकी के पास की घटना.
➡जालौन- जालौन में बेखौफ दबंगों की दबंगई आई सामने, दबंगों ने पत्रकार और परिजनों के साथ की मारपीट, एक दर्जन दबंगों ने एक राय होकर की जमकर पीटा, बाइक में टक्कर मारने को लेकर हुई थी कहासुनी, मारपीट में पत्रकार,उसके भाई को आई गंभीर चोटें, दबंगो की मारपीट का लाइव वीडियो हुआ वायरल, कोंच कोतवाली के मारकंडेश्वर चौराहे का मामला.
➡अलीगढ़ – पुलिस चौकी इंचार्ज शराबियों संग दबिश देने पहुंचे, BJP युवा मोर्चा के पदाधिकारी के घर पर दी दबिश, दबिश के दौरान महिलाओं से बदसलूकी का आरोप, हरदुआगंज कस्बा चौकी इंचार्ज है जितेंद्र कुमार, भाजपाइयों ने अफसरों से दरोगा के खिलाफ की शिकायत, हरदुआगंज थाना इलाके के कस्बा का मामला.
➡सीतापुर- मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के समय काफिले संग मौजूद थे मंत्री सुरेश खन्ना, सूचना पर पहुंची पुलिस, एनएच 24 पर हुआ एक्सीडेंट, सीतापुर के कोतवाली सिधौली क्षेत्र का मामला.
➡सीतापुर – मस्जिद में घुसे युवक ने जमकर मचाया उत्पात, मगरिब की अजान के वक्त युवक ने माइक फेंका, शिया समुदाय के लोगों का कोतवाली में जमावड़ा , युवक के कारनामे से इलाके में फैली सनसनी, शिया कमेटी ने कोतवाली में दी तहरीर , महोली गांव की शिया जामा मस्जिद का मामला.
➡प्रयागराज- माफिया अतीक के करीबी नफीस बिरयानी से होगी पूछताछ, अवैध साम्राज्य को लेकर नफीस बिरयानी से होगी पूछताछ, नफीस बिरयानी को कस्टडी रिमांड पर लेगी प्रयागराज पुलिस, अतीक का जेल में रहते साम्राज्य को संभाल रहा था नफीस, उमेशपाल हत्याकांड में नफीस की कार का हुआ था इस्तेमाल, मौजूदा समय में नैनी जेल में बंद है नफीस बिरयानी.
➡सहारनपुर- सहारनपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, भाई ने बहन के सिर में मारी गोली,उतारा मौत के घाटघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में मचा हड़कंप , थाना कोतवाली देहात के शेखपुरा कदीम गांव में मर्डर.
➡लखीमपुर- PWD की सड़क बनाते समय हुआ हादसा, हादसे में 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल, डीजल से भरे ड्रम में अचानक हुआ ब्लास्ट, 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया, पलिया के फरसहिया में सड़क बनाते समय हादसा.
➡बागपत- गौवंश छुड़ाने के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक नामजद समेत 80 पर किया केस दर्ज , ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, ग्राम प्रधान और बीडीओ बड़ौत के साथ की थी अभद्रता, पकड़े गए गौवंश को छुड़ाने के दौरान की थी अभद्रता, बड़ौत कोतवाली पुलिस ने किया मामले में मुकदमा दर्ज.
➡मुरादाबाद – तेज रफ्तार निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 25 सीटर बस में सवार थे करीब 2 दर्जन यात्री, आधा दर्ज़न के आसपास यात्री हुए हादसे में घायल, निजी कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे संभल, सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मैनाठेर थाना क्षेत्र के ताहरपुर में हुआ हादसा.
➡वाराणसी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कल वाराणसी दौरा, द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, राज्यपाल, सीएम करेंगे राष्ट्रपति की अगवानी , महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में है समारोह.
➡रायबरेली- तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, भदोखर थाना क्षेत्र के बेला टेकई की घटना.
➡अमेठी- ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस कर किशोर की मौत, खेत की जुताई करते समय किशोर की हुई मौत, सूरज की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुलाल की घटना.
➡मैनपुरी- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे मैनपुरी , प्रतिमा अनावरण के मौके पर गरजे अखिलेश, देश में जन्मा बच्चा कर्ज में डूबा हुआ है- अखिलेश, ‘बीजेपी ने महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया’.
➡मुजफ्फरनगर – मुजफ्फरनगर में बेटे ने मां की हत्या की, बेटे को पैसे ना देने पर मां की हुई हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया अरेस्ट, सिर में डंडा मारकर की थी मां की हत्या, तितावी थाने के ढिढावाली गांव का मामला.
➡देहरादून – सीएम धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, सरकार के विकास कार्य पर सूचना विभाग की किताब , प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, आलाधिकारी रहे मौजूद, सरकार की नीतियों की जानकारी देने का काम करेंगी किताब, सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर बोले सीएम, टनल में फंसे मजदूरों के हौसले बुलंद थे– सीएम, उन मजदूरों के हौसले से लेनी चाहिए सीख- सीएम.
➡दिल्ली- INDIA गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को होगी, विपक्षी पार्टियों के नेताओं की 19 दिसंबर को बैठक, 19 दिसंबर को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से बैठक.
———————————————
————————————————————————————–
