*गाजियाबाद ब्रेकिंग. डबल मर्डर से गाज़ियाबाद में फैली सनसनी,
एम्स नशा मुक्ति केंद्र के पास मिले महिला व पुरुष के शव,
महिला और पुरुष का शव सड़क किनारे मिला। पुरुष के सिर में गोली मारकर की गई हत्या। मधुबन बापूधाम के कमला नेहरू नगर का है पूरा मामला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी,
दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर सुबह 7 बजे से छापेमारी शुरू की, जो देर रात तक चली. ईडी की टीम को यहां सोरेन तो नहीं मिले, लेकिन जाते वक्त टीम उनकी BMW कार अपने साथ ले गई. जिस कार को ED ने जब्त किया वह HR (हरियाणा) नंबर की है. एहतियात बरतते हुए ED की टीम ने हेमंत सोरेन को लेकर एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेज दिया है.इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. दुबे ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस के साथ ही सहयोगी विधायकों को समान और बैग के साथ रांची बुलाया है. उन्होंने आगे कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आया है. मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि ईडी की पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे.
