नई दिल्ली 1 मईः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनो चर्चा मे है। वो अपनी शादी को लेकर खबर मे है। गुपचुप शादी को लेकर चल रही चर्चा को प्रियंका ने विराम देते हुये कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है।

दरअसल, प्रियंका के हाथ मे एक लाकेट को लेकर चर्चा चल पड़ी कि उन्होने गुपचुप शादी कर ली। यह मंगलसूत्र बताये जाने वाले ब्रेसलेट की तस्वीर शेयर होने के बाद यह बात सामने आयी।
प्रियंका ने मंगलसूत्र बताए जा रहे ब्रेसलेट के क्लोज शॉट की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. साथ ही शादी करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा, हाहाहहाहा..ये तो अफवाह फैलाने का अलग ही स्तर है. ये एक इविल आई है दोस्तों. शांत हो जाइए. जब मेरी शादी होगी मैं सभी को बताऊंगी, ये सब गुपचुप नहीं होगा.
